लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी विधि पाठ्यक्रमों का दूसरा सीट आवंटन जारी किया
लखनऊ, अगस्त 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन काउंसलिंग में उपलब्ध सीटों का आवंटन जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से बी.बी.ए. एलएल.बी. (इंटीग्रेटेड फाइव ईयर) के लिए दूसरा सीट आवंटन तथा एलएल.बी. (इंटीग्रेटेड फाइव ईयर) के लिए सातवां सीट आवंटन जारी किया गया है। अभ्यर्थी 18 अगस्त को दोपहर 2 बजे के बाद अपने एप्लीकेशन फॉर्म नंबर की सहायता से सीट आवंटन देख सकते हैं। आवंटित सीट को सुरक्षित करने के लिए ऑनलाइन सीट कन्फर्मेशन फीस 20 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे तक जमा करनी होगी। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सीट कन्फर्मेशन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएससी गणित की चौथी सीट आवंटन सूची जारी की
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.