लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएससी गणित की चौथी सीट आवंटन सूची जारी की
लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश के तहत बीएससी गणित (एनईपी) की चौथी सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार सीटों का आवंटन मेरिट के आधार पर किया गया है। अभ्यर्थी 18 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे के बाद अपने आवेदन पत्र संख्या की सहायता से ऑनलाइन पोर्टल पर सीट आवंटन की जानकारी देख सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें 20 अगस्त 2026 की शाम 8 बजे तक ऑनलाइन सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करनी होगी। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। विश्वविद्यालय के प्रवेश कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सीट आवंटन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.