लखनऊ, अगस्त 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की स्नातक एवं परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय पंजीकरण संख्या बनवाने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के अनुसार, पहले यह अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 सितंबर 2026 कर दिया गया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय पंजीकरण संख्या बनवाना अनिवार्य होगा। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि पंजीकरण के समय आधार पत्र या आरक्षण प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, तो विद्यार्थी इन्हें बाद में भी अपने आवेदन पत्र के साथ जमा कर सकते हैं।

हिंदी हि...