लखनऊ, मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निवासियों के लिए यातायात की सुगमता को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शहर की लाइफलाइन मानी जा रही 'ग्रीन कॉरिडोर' परियोजना के दूसरे चरण का काम पूरा हो चुका है। आगामी 13 मार्च को शाम 4:30 बजे झूलेलाल वाटिका में आयोजित एक भव्य समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से इस परियोजना के दूसरे चरण का लोकार्पण करेंगे। इसी के साथ परियोजना के तीसरे और चौथे चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा, जो लखनऊ के भविष्य की रफ्तार तय करेगा।दूसरे चरण से मिलेगी जाम से मुक्ति ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का दूसरा चरण लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की देखरेख में करीब 299 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इस चरण के अंतर्गत डालीगंज से लेकर निशातगंज होते हुए समता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.