लखनऊ, मार्च 14 -- UP News: लखनऊ-वाराणसी वाया सुल्तानपुर कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। मौजूदा हाईवे ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके साथ ही लखनऊ-कानपुर कॉरिडोर का लोकार्पण भी अप्रैल के पहले सप्ताह में होगा। एक्सप्रेस वे शुरू होने के बाद लोग 35 से 40 मिनट में लखनऊ से कानपुर सीधे पहुंच सकेंगे। करीब 62 किलोमीटर लम्बे इस एक्सप्रेस वे के निर्माण पर 4500 करोड़ की लागत आयी है। यह ऐलान गुरुवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण के लोकार्पण समारोह में किया। लखनऊ में 1519 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। रक्षामंत्री ने कहा कि इस कॉरिडोर के निर्माण से लखनऊ से लोग सुल्तानपुर रोड होते हुए सीधे वाराणसी जा सकेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सात किमी लंबे ग्रीन कॉरिडोर के दू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.