औरैया, मई 18 -- औरैया, संवाददाता। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को जनपद के अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। जिला मुख्यालय स्थित कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से पूर्ण रूप से विरत रहकर धरना-प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता रहे न्यायिक कार्य से विरतअधिवक्ताओं की चेतावनी अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि लखनऊ में नगर निगम द्वारा सड़क किनारे बने अधिवक्ताओं के चैंबरों को अतिक्रमण बताकर जेसीबी से हटाया जा रहा था। इस दौरान विरोध कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई वरिष्ठ अधिवक्ता घायल हो ...