बरेली, मई 19 -- बरेली, विधि संवाददाता। केसरबाग कोर्ट लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित और सचिव दीपक पांडेय के नेतृत्व में जुलूस निकालकर कलेक्टेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद उप्र बार कौंसिल से संबद्ध एडवोकेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। 16 मई को लखनऊ के केसरबाग कोर्ट में अधिवक्ताों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज की थी। सोमवार को कचहरी खुलने पर बरेली बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडेय ने अधिवक्ताओं को बार सभागार में एकत्रित कर एक सभा की। उसके बाद बार अध्यक्ष मनोज हरित के नेतृत्व में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम अविनाश सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञ...