प्रमुख संवाददाता, मई 7 -- लखनऊ से गुजरने वाली ट्रेनों की जनरल और स्लीपर बोगियों में यात्री किन्नरों की वसूली से त्रस्त हैं। यात्रियों का कहना है कि 'किन्नर' यार्ड के पास से ट्रेन पर चढ़ते हैं और धमका कर वसूली करते हैं। पड़ताल में सामने आया कि इनमें ज्यादातर 'नकली किन्नर' हैं। ट्रेनों में किन्नरों का वसूली पर जोर एक खास वर्ग के यात्रियों पर ज्यादा रहता है। ये वो यात्री होते हैं कि दूसरे प्रदेशों से कमा कर लौट रहे होते हैं। इनसे वसूली के लिए किन्नर सारी हदें पार कर जाते हैं। पैसे न देने पर पहले तो उनसे अभद्रता करते हैं, फिर धमकाते हैं। मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। उन्नाव-ऐशबाग रेल रूट पर किन्नर पंजाब, दिल्ली, चेन्नई, गुजरात, हरियाणा, मुंबई की तरफ से आने वाली ट्रेनों में चढ़ते हैं। इन ट्रेनों में राप्ती सागर, वैशाली, अवध असम, गोरखधाम, आ...