लखनऊ, जुलाई 9 -- जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने एक केमिकल निर्माता फर्म द्वारा की जा रही 2.14 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का भंडाफोड़ किया है। टीम ने लखनऊ के मॉडल हाउस और रायबरेली स्थित फर्म के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान विभाग ने मौके पर ही 77.16 लाख रुपये का कर जमा कराया। शेष राशि की वसूली की प्रक्रिया जारी है। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 (एसआईबी) मनोज कुमार विश्वकर्मा के मुताबिक, 'बिजनेस इंटेलिजेंस एंड फ्रॉड एनालिटिक्स' और 'जीएसटी प्राइम पोर्टल' के डेटा विश्लेषण में टैक्स चोरी के इनपुट मिले थे। इसके बाद ज्वाइंट कमिश्नर स्तुति श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने 07 जुलाई को छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच अधिकारियों के मुताबिक रायबरेली फैक्ट्री के पास रोके गए एक वाहन में ई-वे बिल महाराष्ट्र से पंजाब के लिए 'न...