लखनऊ, जुलाई 18 -- चारबाग से वसंतकुंज तक प्रस्तावित लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (फेज-1बी) का जमीनी काम शनिवार से शुरू हो गया है। एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण का जिम्मा संभालने वाली कंपनी ने मूसाबाग में पाइलिंग के लिए खुदाई का काम प्रारंभ कर दिया है। खुदाई के बाद कंपनी सबसे पहले मृदा परीक्षण (सॉइल टेस्टिंग) कराएगी। रिपोर्ट आने के बाद एक महीने के भीतर एलिवेटेड सेक्शन के लिए पाइलिंग का मुख्य काम शुरू हो जाएगा। इस कार्य को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। चारबाग से वसंतकुंज के बीच बनने वाले इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 11.165 किलोमीटर होगी। इस पूरे रूट पर कुल 12 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर लगभग 5801 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पो...