नई दिल्ली, अगस्त 20 -- राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में दिनदहाड़े सनसनीखेज मर्डर का मामला सामने आया है। थाना गोमतीनगर के पास पति ने आईसीआईआई बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद हुसडिया चौराहे पर पहुंचकर अपनी बहन को भी गोली मारी है। पत्नी और बहन की हत्या के बाद पति मानस ने खुद भी जान दे दी। दिव्या मिश्रा आइसीआईआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर तैनात हैं। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर 12 बजे कार सवार युवक ने कॉल करके महिला रिलेशनशिप मैनेजर को आईसीआईआई बैंक के बाहर बुलाया। आरोपी पति और महिला मैनेजर के बीच थोड़ी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद आरोपी पति अपनी पत्नी को गोली मारकर फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनक...