लखनऊ, सितम्बर 3 -- Sugar Price In Up: दिन पर दिन बढ़ रहे चीनी के दामों के बीच योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मार्केट में 60 से 65 रुपये किलो बिक रही चीनी अब सस्ते दाम में मिलेगी। लखनऊ के लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान परिसर में स्थित चीनी निगम/सहकारी चीनी मिल संघ के चीनी विक्रय केन्द्र पर अब सस्ते दामों में उपलब्ध होगी। सीएम योगी के निर्देश पर चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग आमजन को मात्र 52 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी देगा। विभाग के अनुसार, चीनी की यह विशेष बिक्री प्रत्येक कार्य दिवस में नियमित रूप से संचालित होगी। आम नागरिक सुबह 10 से सायं 5 बजे तक गन्ना किसान संस्थान परिसर में चीनी बिक्री केंद्र पर जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। केंद्र पर एक और 02 किलो के पैकेट क्रमशः 52 व 102 रुपये में उपलब्ध रहेंगे। 05 किलो, 50 क...