लखनऊ, अगस्त 5 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ऐक्शन में आ गया है। लखनऊ में 51 अवैध बिल्डिंग पर बुलडोजर ऐक्शन तैयारी है। अलीगंज में भू-उपयोग के विपरीत बने अवैध निर्माणों पर जल्द ही कार्रवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद एलडीए ने इन पर कार्रवाई के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। जिसके तहत विहित प्राधिकारी न्यायालय से अवैध निर्माण से सम्बंधित फाइलें निकलवाईं गई हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि यह 51 इमारतें अलीगंज के सभी सेक्टर की मिली जुली हैं। अकेले किसी एक सेक्टर की नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट की टीम क्षेत्र में अवैध निर्माणों का सर्वे करेगी। जिन मामलों में सक्षम न्यायालय से किसी भी तरह का स्टे ऑर्डर जारी नहीं है, उन पर नियमानुसार सीलिंग, ध्वस्तीकरण की का...