संवाददाता, मार्च 9 -- लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में रविवार रात घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार शेखनखेड़ा गांव में अपनी ससुराल में रह रहे राजेश रावत का रविवार रात पत्नी राजेश्वरी (46) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर राजेश ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में राजेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी...