लखनऊ, मार्च 30 -- गेहूं की सरकारी खरीद सोमवार से शुरू हो गई। किसानों से गेहूं खरीद के लिए लखनऊ में 43 क्रय केंद्र खोले गए हैं। गेहूं की खरीद सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक होगी। गेहूं की कटान शुरू नहीं होने के कारण सरकारी खरीद के पहले दिन क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विपुल सिन्हा ने बताया इस बार अभी तक करीब 82 हजार किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सूचना दी जा चुकी है। सोमवार तक 1028 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। अब इनका तहसील के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। पिछले वर्ष 1116 किसानों से 3253 मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी खरीद की गई थी। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)Rs.2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जो पिछले वर्ष से Rs.16...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.