लखनऊ, मार्च 13 -- लखनऊ, प्रमख संवाददाता। राजधानी के चौक इलाके में गुरुवार शाम चार साल के एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की शिनाख्त अरनव उर्फ गुग्गू के रूप में हुई है। वह लाजपत नगर निवासी भीष्म खरबंदा का बेटा था। वह पैशै से वकील हैं और केजीएमयू के सामने उनकी फोटोस्टेट की दुकान है। अरनव की मां स्वाती की मौत उसके जन्म के करीब छह महीने बाद हो गई थी। इसके बाद भीष्म ने करीब एक साल बाद रागिनी से दूसरी शादी कर ली, जिनसे उनके दो बच्चे बताए जाते हैं। गुरुवार दोपहर करीब 3:28 बजे भीष्म ने फोन कर बताया कि अरनव को उल...