लखनऊ में 4 चौराहों की रीमॉडलिंग की योजना तैयार, होने जा रहा कायाकल्प, यातायात बेहतर होगा
नई दिल्ली, जून 16 -- यूपी के लखनऊ में शहर के चौराहों को आधुनिक स्वरूप देने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने चार महत्वपूर्ण चौराहों के सुंदरीकरण और रीमॉडलिंग की योजना तैयार की है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत चौराहों को संवारा जाएगा। इसमें चौराहों का सौंदर्यीकरण, मार्ग चौड़ीकरण, प्रोफाइल करेक्शन, रोटरी विकास और आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे यातायात बेहतर होगा। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर के ऐसे चौराहों का चयन किया गया है जहां यातायात का दबाव अधिक रहता है और ट्रैफिक प्रबंधन की दृष्टि से सुधार आवश्यक माना गया है। पहले चरण में ऐसे चार चौराहों का चयन किया गया है।इन चौराहों का होगा विकास योजना के अंतर्गत गोल मार्केट चौराहा, कठौता चौराहा, नेशनल पीजी कॉलेज चौराहा और पासी किला चौराहा को शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.