लखनऊ में 3 से 5 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय आम महोत्सव
लखनऊ, जून 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। इस बार 3 से 5 जुलाई तक आम महोत्सव होगा। तीन दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा, जिसमें देश भर के ज्यादातर राज्यों के सैकड़ों प्रजातियों के आम प्रदर्शित किए जाएंगे। इस दौरान राजभवन (जनभवन) में निर्यातकों एवं बागवानों का बायर सेलर मीट होगा, जिसमें निर्यातकों के साथ बागवानों का सीधा संवाद कराया जाएगा और दोनों के बीच एमओयू भी कराए जाएंगे। खाद्य प्रसंस्करण की कई इकाइयों के साथ थी बागबानों के साथ एमओयू (समझौते) भी होंगे। उद्यान निदेशक भानु प्रकाश राम ने बताया कि आम महोत्सव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- प्रखंड स्तरीय आम मेला का आयोजन, किसानों ने प्रदर्शित की आम की विभिन्न प्रजातियां इसमें भागीदारी के लिए अलग-अलग राज्यों से लगातार सम्पर्क व पत्राचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.