लखनऊ, दिसम्बर 21 -- क्राइम टीम और गोमती नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑनलाइन एग्जाम सेंटर और कोचिंग की आड़ में फर्जी मार्कशीट-डिग्री बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों से राजस्थान, झारखंड, नागालैंड, सिक्किम, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के 25 विश्वविद्यालयों की 923 फर्जी डिग्री व मार्कशीट, दो लाख रुपये, मार्कशीट बनाने वाले 65 पेपर, 15 मुहरें, एक कार, 6 लैपटॉप, प्रिंटर, 2 हार्ड डिस्क, 5 मोबाइल, 2 रजिस्टर, 5 चेकबुक बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पलिया गोबा निवासी सत्येंद्र द्विवेदी कलिंग यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में पीएचडी है। उन्नाव के बीघापुर घाटमपुर निवासी अखिलेश कुमार गणित से एमए है। तीसरा आरोपी लखीमपुर खीरी ईशानगर थाने के समैसा निवासी सौरभ शर...