लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ मंडल के उपभोक्ताओं की डाक व पेंशन संबंधी शिकायतों के निपटारे के लिए 24 मार्च को सुबह 11 बजे न्यू हैदराबाद स्थित प्रवर अधीक्षक कार्यालय में 'डाक अदालत' का आयोजन होगा। उपभोक्ता अपनी लिखित शिकायतें 19 मार्च तक जमा कर सकते हैं। लिफाफे पर 'डाक अदालत' लिखना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...