लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी में 19 वीं रमजान के मौके पर शिया समुदाय की ओर से अक़ीदत और अज़ा के माहौल में ताबूत का जुलूस निकाला जा रहा है। सुबह से ही हजारों की तादाद में पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुज़ुर्ग काले लिबास में इस जुलूस में शामिल रहे। अज़ादार ताबूत की एक झलक पाने और उसे छूकर इज़हार-ए-अक़ीदत करते नज़र आए। जुलूस से पहले सआदतगंज स्थित कूफा मस्जिद में मजलिस का आयोजन हुआ, जिसके बाद नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद यहीं से जुलूस रवाना हुआ। यह जुलूस अलग-अलग इलाकों से गुज़रता हुआ चौक स्थित पाटा नाला के पास इमामबाड़ा तकी ज़ैदी तक पहुँचा।चार-पांच किलोमीटर लंबे इस जुलूस के मद्देनज़र सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए। पुलिस प्रशासन की ओर से पूरे मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया...