नई दिल्ली, जून 22 -- यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी स्थित एमएस-103 बिल्डिंग में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद योगी सरकार ने तगड़ा ऐक्शन लिया है। आखिरकार एलडीए हरकत में आ गया। सोमवार देर रात प्राधिकरण ने भवन पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस में भवन स्वामियों को 15 दिन के भीतर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है। जांच में सामने आया है कि आवासीय नक्शे पर निर्मित इस भवन का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। भवन में अग्निशमन मानकों, सेटबैक और अन्य जरूरी सुरक्षा प्रावधानों का पालन नहीं किया गया था। हादसे के बाद एलडीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे तो अधिकारियों ने आनन-फानन में कार्रवाई शुरू की।जांच दल को सात दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निक...