लखनऊ में हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी को मार डाला; 3 घंटे बेटे को गोद में लेकर घर के बाहर घूमता रहा
वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 7 -- लखनऊ के निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी में रविवार तड़के मुख्य आरक्षी हिमांशु श्रीवास्तव ने भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर पत्नी रश्मि (40) की हत्या कर दी। हत्या के बाद दुधमुंहे बेटे को गोद में लेकर करीब तीन घंटे मोहल्ले में घूमता रहा। मकान मालिक ने पत्नी के बारे में पूछा तो उन्हें भी बरगलाता रहा। इस पर मकान मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। महानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पूजाघर के पास औंधे मुंह खून से लथपथ हालत में रश्मि का शव पड़ा मिला। पुलिस ने हिमांशु को पकड़ लिया। रश्मि के भाई की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।हिमांशु 2011 बैच का सिपाही है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसीपी महानगर अंकित कुमार के मुताबिक हिमांशु श्रीवास्तव वर्ष 2011 बैच का सिपाही है। मूल रूप से अयोध्या के निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.