लखनऊ, अप्रैल 16 -- राजधानी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बवाल बढ़ता जा रहा है। गुरुवार दोपहर महिलाओं ने इंदिरानगर सेक्टर-14 न्यू उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। नाराज महिलाओं ने बिजली अधिकारियों के खिलाफ खूब नारेबाजी की। बवाल की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उग्र भीड़ को शांत कराना चाहा, लेकिन आक्रोशित महिलाएं लेसा अधिकारियों को करीब एक किलोमीटर पैदल ही पंडितपुरवा क्षेत्र तक लेकर गईं। वहां करीब एक घंटे तक सभी मीटरों की जांच की गई। इस दौरान महिलाओं ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर हटाने की मांग की। वहीं स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बार-बार बिजली कटने से नाराज महिलाओं ने राजा बाजार वार्ड के पार्षद कार्यालय का घेराव किया। यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटर बना बवाल, तेज हुआ विरोध, लखनऊ में ही 8000 से ज्यादा लोगों की बिजली गुल इस दौरान महिलाओं ने प्रीपेड ...