लखनऊ, मार्च 20 -- शुक्रवार की सुबह राजधानी लखनऊ में मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिन की शुरुआत जहां धूप के साथ हुई, लेकिन सुबह 9 बजे के बाद अचानक काले घने बादलों ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आसमान में अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम के इस बदलाव से लोगों को बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली।लखनऊ में दिन शुरू होते ही छाया अंधेरा अचानक बदले मौसम ने शहरवासियों को चौंका दिया। कई लोग जो सुबह धूप देखकर घर से निकले थे, वे बारिश और तेज हवा के कारण परेशान नजर आए। गुरुवार शाम से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा था और देर रात कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे जलभराव की स्थिति भी बन गई।यूपी में अगले 24 के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया ह...