लखनऊ, फरवरी 3 -- मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है। सभी पूर्वानुमानों को धत्ता बताते हुए मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिला। सुबह राजधानी में सर्दी के बीच कोहरा जनित धुंध छाई रही। इसके बाद अचानक मौसम बदला और बादलों ने डेरा डाल लिया। इससे पूरी राजधानी में अंधेरा छा गया और झमाझम बारिश होने लगी। दोपहर तक बारिश के बाद मौसम एक बार फिर बदला और आसमान एकदम साफ हो गया। इसके कारण धूप खिल गई। लखनऊ में तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। तेज हवाओं के कारण गोमतीनगर, चिनहट, कमता, पुरनिया समेत कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। वहीं, इस दौरान सड़क पर निकले बाइक सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से बचने के लिए फ्लाईओवर और अंडरपास के नीचे बाइक सवार खड़े हुए तो जाम जैसी ...