लखनऊ में सीजन का सबसे गर्म दिन, तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
लखनऊ, मई 18 -- हवा में नमी घटने के साथ सोमवार को लखनऊ में तेज धूप ने असर दिखाया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। रात का तापमान भी सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक 28.6 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन लखनऊ को तपिश और परेशान करेगी। पारा 44 डिग्री के पार जा सकता है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर सक्रिय है लेकिन इसका असर पहाड़ी राज्यों तक सीमित है। यूपी में पछुआ तेज चल रही है जो गर्म है। ऊपर से आसमान साफ होने से सूरज की तपिश सीधे धरती की परत को गर्म कर रही है। सोमवार को हवा में नमी न्यूनतम 24 फीसदी तक सिमट गई जिससे तपिश ज्यादा बढ़ी। दिन में बाहर निकलने वालों को धूप झुलसाती महसूस हुई। मौसम विभाग के पारे ने दिन में दो बजे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.