लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के कर्मचारियों ने निजी आउटसोर्सिंग विरोध करते हुए शुक्रवार सुबह से कार्य बहिष्कार करते हुए सिटी बसों का संचालन ठप कर दिया। दुबग्गा सिटी बस डिपो में तैनात 400 से ज्यादा चालक परिचालकों ने प्रबंधन पर उत्पीड़न और वेतन रोकने का लगाया आरोप लगाते हुए गुस्सा फूटा और बसों का संचालन बंद कर दिया। कर्मचारियों ने दावा किया कि मार्च 2026 से अब तक मिला वेतन नहीं मिला। संविदा कर्मियों ने निजी फर्म में समायोजन प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों ने समानता के आधार पर नियुक्ति और सुरक्षा की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने मानसिक प्रताड़ना और धमकाने के आरोप भी लगाए। मामले को लेकर परिवहन विभाग और प्रशासन को सौंपा ज्ञापन। कार्रवाई न होने पर...