चंदौली, अप्रैल 18 -- शहाबगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज के शिक्षक केशरी नंदन जायसवाल को राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) में उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। उनके कुशल मार्गदर्शन में अध्ययनरत 8 छात्रों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय ही नहीं,पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिक्षक केशरी नंदन जायसवाल को उनकी इस उपलब्धि के लिए 19 अप्रैल को रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल लखनऊ में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- शिक्षक नन्द कुमार लखनऊ में होंगे सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...