हमीरपुर, अगस्त 25 -- भरुआ सुमेरपुर। आगामी 30 अगस्त को सपा कार्यालय लखनऊ में महाराजा खेत सिंह खंगार की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए देवगांव मार्ग में प्रदेश सचिव ने बैठक करके समाज के लोगों को बैठक में शामिल होने का आवाहन किया। सपा के प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार ने सोमवार को कस्बे के देवगांव मार्ग में खंगार समाज की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज का सम्मान सपा में ही है। सपा ही दलितों, पिछड़ों, अगड़ो, अल्पसंख्यकों, किसानों, छात्रों की लड़ाई लड़कर उनका हक दिलाने के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया ने समाज के पुरोधा महाराजा खेत सिंह खंगार की पुण्यतिथि पर 30 अगस्त को लखनऊ में सपा कार्यालय में विशाल आयोजन कराया है। इस कार्यक्रम में खंगार समाज अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। बाद में उन्होंने बताया कि प्रत्येक...