लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के मुल्ला खेड़ा में सोमवार देर रात 40 वर्षीय संतराम की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। शव मुल्ला खेड़ा में सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में मिला। संतराम चौरासी गांव के रहने वाले थे। मजदूरी करते थे। सुबह खून से लथपथ शव पड़ा होने की सूचना पर मुल्ला खेड़ा में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान की। पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की सूचना पर घर वाले भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलन किए। परिवारीजनों ने बताया कि संतराम शराब के लती थे। रात शराब लेने के लिए घर से निकले थे। इस बीच किसी से उनका विवाद हुआ। ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी। परिवारीजन खोजबीन कर रहे थे। इस बीच मंगलवार सुबह शव पड़ा होने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.