लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के 11 मार्च को प्रस्तावित गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान के मुख्य कार्यक्रम को प्रशासन ने अनुमति दे दी है। सोमवार देर रात पुलिस अधिकारियों और एलडीए स्मारक समिति के प्रतिनिधियों की बैठक के बाद कार्यक्रम को हरी झंडी दी गई। हालांकि अनुमति के साथ प्रशासन ने 26 शर्तें भी लागू की हैं। इनमें किसी भी तरह के उल्लंघन पर परमिशन स्वतः निरस्त मानी जाएगी। आयोजकों के अनुसार शीतला अष्टमी के दिन 11 मार्च को आशियाना स्थित कांशीराम स्मृति उपवन के पास पासी किला चौराहे पर दोपहर 2:15 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इस दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद 'गो-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध' की औपचारिक शुरुआत करेंगे और समर्थकों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में संत समाज, विभिन्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.