लखनऊ, मार्च 29 -- सुशान्त गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के अहिमामऊ क्षेत्र में शनिवार को वीआईपी मूवमेंट के दौरान एक मानसिक बीमार व्यक्ति ने हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों संग उसने अभद्र व्यवहार किया। साथ ही उसने पुलिस की गाड़ी का सीसा भी तोड़ दिया। पुलिस युवक को थाने ले आई। पुलिस को तलाशी के दौरान युवक के पास से मिले एक झोले में नोवा अस्पताल की फाइल मिली। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवक को सौंप दिया। सुशान्त गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार को वीआईपी मूवमेंट के चलते पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इस दौरान एक मानसिक बीमार युवक अवनीत ने पुलिस के निर्देशों का पालन करने से इनकार कर दिया और अचानक वह उग्र हो गया। गुस्से में आकर उसने सरकारी गाड़ी के शीशा भी तोड़ दिया। पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास ...