मुजफ्फर नगर, मई 18 -- लखनऊ कलेक्ट्रेट परिसर में निहत्थे वकीलों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की गूंज अब प्रदेश भर में सुनाई देने लगी है। इस घटना को लेकर खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने गहरा रोष व्यक्त किया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि लखनऊ में वकीलों के चैंबर्स को हटाने के नाम पर प्रशासन ने घोर बर्बरता की है। इसके विरोध में खतौली तहसील के वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें अधिवक्ताओं की सुरक्षा व न्याय की पुरजोर मांग की गई है। तहसील बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से लखनऊ की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। यह भी पढ़ें- वकीलों के प्रदर्शन में इस खबर की फोटो लगाएं अधिवक्ताओं की मांग है, लाठीचार्ज में शामिल दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई...