लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर 30 अगस्त को चलेगा बुलडोजर, नगर निगम ने चस्पा किए नोटिस
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम ने कलेक्ट्रेट, कचहरी, निबंधन कार्यालय और तहसील परिसर के आसपास किए गए अवैध कब्जों और वकीलों के चैंबरों को हटाने की तैयारी पूरी कर ली है। नगर निगम की ओर से मौके पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं, जबकि अवैध निर्माणों और चैंबरों पर पहले ही लाल निशान लगाए जा चुके हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि 29 अगस्त तक कब्जाधारक स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा 30 अगस्त को नगर निगम का दस्ता कार्रवाई करेगा। 30 अगस्त को नगर निगम का बुलडोजर गरजेगा।पुलिस बल की मांग, नगर आयुक्त ने लिखा पत्र नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अभियान के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। नगर निगम का कहना है कि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता होगी। इसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.