नई दिल्ली, मई 19 -- राजधानी लखनऊ के सबसे पॉश और विकसित इलाके गोमती नगर में आशियाना बनाने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए एक बेहद शानदार खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) गोमती नगर के विराज खंड में 'लेक व्यू अपार्टमेंट' शुरू करने जा रहा है। इस पूरी परियोजना की आधिकारिक लॉन्चिंग सोमवार को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने की। आज यानी 19 मई से इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) की खिड़की खोल दी गई है, जो 18 जून, 2026 तक चालू रहेगी।किसे मिलेगा मौका और कैसे करें आवेदन? एलडीए के अधिकारियों के अनुसार, इस योजना में फ्लैट पाने के इच्छुक आवेदक केवल एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण कराने के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को फ्लैट की कुल अनुमानित कीमत की 5 प्रतिशत धनराशि (रजिस्ट्रेशन फ...