लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता शहर को हरा-भरा बनाने के लिए इस बार वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। वन विभाग ने राजधानी में 35 लाख 9 हजार 280 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है, जिसमें 28 सरकारी विभाग मिलकर भागीदारी करेंगे। इस अभियान से शहर की हरियाली बढ़ने के साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।जियो टैगिंग से होगी निगरानी, पौधों की सुरक्षा पर जोरइस बार पौधारोपण सिर्फ संख्या तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लगाए गए हर पौधे की जियो टैगिंग की जाएगी। इसके जरिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी और यह देखा जाएगा कि पौधे कहां लगाए गए हैं और उनकी स्थिति क्या है।लखनऊ विकास प्राधिकरण को निर्धारित लक्ष्य से एक लाख अधिक पौधे लगाने का निर्देश दिया गया है। वहीं नगर निगम शहर के विभिन्न इलाकों में 1 लाख 6 हजार पौधे लगाएगा। अन्य विभागों को भी उन...