रामपुर, मार्च 7 -- रामपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित प्रगति आत्म सम्मान से समानता तक विषय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए रामपुर जनपद की दोनों छात्राएं लखनऊ पहुंची। प्रियांशी और प्रियंका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रामपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों छात्राओं ने मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर तक अपना स्थान बनाया है। मिलक ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैना की कक्षा सात की छात्रा प्रियांशी की मेरे बदलाव की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लोग बेहद भावुकता और सच्चाई के साथ पसंद कर रहे हैं। इसी कहानी को वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में मंच से प्रस्तुत करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...