नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- UP News: यूपी के लखनऊ में गोमतीनगर और गणेशगंज के लोगों को लखनऊ के सांसद और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तोहफा दिया हैं। वे शनिवार को गोमतीनगर में आयोजित गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की ओर से वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान राजनाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित करके पांच परियोजनाओं का 58 करोड़ 27 लाख नौ हजार रुपये की लागत से बना कम्यूनिटी सेंटर एवं डे केयर सेंटर का बटन दबाकर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा ऐशबाग में सामुदायिक केंद्र, हुसैनाबाद में कला संग्रहालय और गोमतीनगर के विनीत खंड में देव वन-नक्षत्र वाटिका के साथ ई-लाईब्रेरी का भी लोकार्पण किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि आप सभी के बीच आकर मुझे अत्यन्त हर्ष की अनुभूति हो रही है कि मैं अपने घर में आप लोगों के साथ हूं। मेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.