नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- यूपी के लखनऊ में बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर रविवार को चेकिंग के दौरान महिला के बैग से भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची महानगर थाने की पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एसआई अनुराग कुमार सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला के बैग में कुल 63 कारतूस मिले हैं। जिसमें .303 बोर के 35 ओर 9एमएम के 18 कारतूस शामिल है। वहीं 10 खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे मेट्रो स्टेशन पर स्कैनिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों को एक बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जांच करने में सामने आया कि बैग में 35 अदद .303 बोर के जिंदा कारतूस और 18 अदद 9 एमएम के जिंदा कारतूस रखे हुए हैं। इसके अलावा 9 एमएम के 9...