पीलीभीत, मार्च 21 -- पीलीभीत। विश्व वानिकी दिवस पर लखनऊ में पीलीभीत टाइगर रिजर्व की काफी टेबल बुक का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पीटीआर की बहुप्रतीक्षित कॉफी टेबल को देख कर सभी ने उत्साह और उल्लास व्यक्त किया। इस कॉफी टेबल बुक में बाघों से इतर जंगल के नैसर्गिंक सौंदर्य को उभारा गया है। लखनऊ में हुए आयोजन के बाद डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि वन कर्मियों एसडीओ रमेश चौहान और रेंजर लल्लन स्वरूप दीक्षित को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...