वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 8 -- यूपी के लखनऊ में सीतापुर हाईवे पर सरैया बाजार के पास शुक्रवार देर रात कार में संदिग्ध हालात में आग लगने से जिस व्यक्ति की मौत हुई थी वह मर्चेंट नेवी के पूर्व अफसर अलमाश हक थे। अलमास खुर्रमनगर के रहने वाले थे। सात साल पहले मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़कर अमीनाबाद में दवा का कारोबार शुरू किया था। परिवारीजनों के मुताबिक, अलमास किसी से उधारी के रुपये लेने गए थे। आशंका है कि रुपयों के विवाद में उनकी हत्या की गई है। एसीपी बीकेटी विकास कुमार पांडेय ने बताया कि अभी तक अलमास के घरवालों ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है और न ही किसी पर आरोप लगाए है। तफ्तीश की जा रही है कि अलमास बीकेटी क्यों गए थे? मोबाइल की काल डिटेल्स के आधार पर लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसी कैमरों से पता लगाया जा रहा है कि अलमास के साथ घटना से पहले अथवा...