उन्नाव, फरवरी 25 -- मोहान। लखनऊ में पत्नी की मौत होने पर पति बिना पुलिस को सूचना दिए शव गांव ले आया। इसकी जानकारी मायका पक्ष को हुई तो मृतका के पति ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव के पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के दौलतखेड़ा निवासी दिनेश रावत और उनकी 20 वर्षीय पत्नी रामरती लखनऊ के कृष्णानगर में किराए के कमरे में रहती थी। बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में रामरती की मौत हो गई। कृष्णानगर पुलिस को बिना सूचित किए पति शव गांव ले आया। जानकारी पर औरास के हाजीपुरगोशा निवासी मृतका के मायकावाले पहुंचे। मृतका के पिता रामजीवन ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। बताया कि एक साल पहले बेटी का विवाह हुआ था। मंगलवार रात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.