लखनऊ, मई 18 -- Lucknow Murder News: यूपी की राजधानी लखनऊ में युवती की हत्या से सनसनी फैल गई। सगाई के तीन दिन बाद ईंट और भारी वस्तु से ताबड़तोड़ प्रहार कर 22 वर्षीय शिवानी सिंह को मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने उसका शव सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में उतरेटिया रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में फेंका। वह रविवार सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक घरवालों ने काफी खोजबीन की कुछ पता न चलने पर सोमवार दोपहर पीजीआई थाने गुशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो उन्हें शव मिलने की जानकारी हुई। पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किए। जघन्य हत्याकांड के राजफाश के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित आनंद ने पुलिस की चार टीमें गठित की हैं। उतरेटिया रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में सोमवार सुबह 2...