नई दिल्ली, जून 22 -- Top News Today: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। अलीगंज के एनिमेशन सेंटर में लगी भीषण आग ने 14 जिंदगियां निगल लीं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खुद मौके पर पहुंचे और आंखों में आंसू लिए बोले कि मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं। इधर महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सभी 6 बागी सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल। इस मौके पर शिंदे ने कहा कि अब हमारे पास तीन संजय हैं, दूसरे संजय की जरूरत नहीं। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...लखनऊ अग्निकांड: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- अपनी आंखों से देखे 14 शव अलीगंज इलाके में सोमवार को तीन मंजिला इमारत में चल रहे एनिमेशन सेंटर में लगी भीषण आग में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सू...