नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- UP News: लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में भीषण आग लग गई है। विकासनगर में विनायकपुरम झुग्गी बस्ती में बुधवार शाम करीब चार बजे आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गैस सिलेंडर और बस्ती में खड़ी बाइकों के फ्यूल टैंक में ताबड़तोड़ विस्फोट होने से इलाका दहल गया। आग पूरी बस्ती में फैल गई। अग्निकांड में करीब 1000 से अधिक झुग्गी बस्ती जल गई भगदड़ मच गई। कई लोगों के बच्चे फंस गए। वह चीख-पुकार कर रहे थे। इस बीच पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने लोगों को बाहर निकाला तो वह बच्चों के फंसे होने का हवाला देकर भिड़ गए। कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में सिविल डिफेंस के पोस्ट वार्डन ऋषि श्रीवास्तव का सिर फट गया। कई अन्य लोग घायल हो गए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पुलिस महानिदेशक अग्निशमन सुजीत पांडेय, पुलिस कमिश्नर ...