लखनऊ में भीषण आग, विकराल लपटों के बीच फट रहे सिलेंडर; 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख
नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- UP News: लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में भीषण आग लग गई है। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां बुलानी पड़ीं। दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आग की तीव्रता लगातार बढ़ती जा रही है जिससे हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। विकराल लपटों के बीच सिलेंडर फट रहे हैं। फायर ब्रिगेड के वरिष्ठ अधिकारी खुद घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। डीसीपी, एडीसीपी और एसडीएम सहित अन्य अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं । फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और जानमाल के नुकसान की भी अभी कोई पुष्टि नहीं है। पुलिस और दमकल अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।लखनऊ में आग की घटना पर योगी लिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.