चंदौली, जून 2 -- पीडीडीयू नगर(चंदौली), संवाददाता। लखनऊ में भाजयुमो नेता शिवम सिंह की हत्या में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश आजमगढ़ निवासी अनुज सिंह को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने सोमवार को पड़ाव चौराहे पर नाटकीय ढंग से असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस लखनऊ पुलिस से संपर्क स्थापित कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। यह भी पढ़ें- अयोध्या के ध्यानार्थ :भाजपा नेता की हत्या का 25 हजार का इनामी मुख्य आरोपी चंदौली में गिरफ्तारघटना का विवरण राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र में बीते 25 मई की रात भाजयुमो नेता 25 वर्षीय शिवम सिंह को सिगरेट मांगने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि बाइक सवार युवकों ने शिवम का पीछा कर कठौता झील के पास कार रोककर मारने पीटने लगे। मृतक के सिर कई बार ड...