लखनऊ, मई 1 -- नारी शक्ति वंदन अधिनियम (संशोधन) बिल को लेकर भाजपा शनिवार को महिला आक्रोश मशाल यात्रा निकालेगी। यह लोकभवन से शुरू होकर अटल चौक तक जाएगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल होंगे। इस यात्रा के चलते हजरतगंज के आसपास क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे से लागू होकर कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं चलेंगी। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस रास्ते से जा सकेंगे वाहन -लालबत्ती चौराहा से कटाईपुल चौराहा, शहीदपथ, कमता तिराहा होकर जाएंगे वाहन -केकेसी तिराहा, बर्लिंगटन चौराहा, कैसरबाग चौराहा की ओर से जाया जा सकेगा -पार्क रोड से सिकन्दरबाग चौराहा, चिरैयाझील चौराहा की ओर ...