लखनऊ, मई 29 -- राजधानी लखनऊ में भाजपा युवा मोर्चा के एक नेता की सिगरेट को लेकर हुए विवाद में बेरहमी से हत्या कर दी गई। अयोध्या निवासी 28 वर्षीय शिवम सिंह पर पहले मारपीट की गई, फिर कुछ देर बाद दोबारा हमला कर ईंट-पत्थरों से सिर कूच दिया गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती शिवम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित जलवा क्लब और कठौता झील रोड के पास की है। मृतक शिवम सिंह अयोध्या के रामनगर धौरहरा गांव के रहने वाले थे और भाजपा युवा मोर्चा की जिला कमेटी के सदस्य थे। पुलिस के मुताबिक, शिवम 25 मई की रात अपने दोस्तों नीलेश और जीशान समेत अन्य लोगों के साथ पार्टी करने लखनऊ आए थे। सभी लोग विभूतिखंड स्थित जलवा क्लब में देर रात तक मौजूद रहे।जलवा क्लब के बाहर सिगरेट पर विवाद हुआ इंस्पेक्टर अमर सिंह के अनुसार, 26 मई की सुबह कर...